भाजयुमो आगामी कार्यक्रम को लेकर जिला कार्यालय गढ़वा में प्रेस कॉन्फ्रेंस का किया गया आयोजन।
भाजयुमो आगामी कार्यक्रम को लेकर जिला कार्यालय गढ़वा में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि भाजयुमो गढ़वा जिला के द्वारा मोदी सरकार का अमृत काल बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन गढ़वा जिले के तीन अलग अलग स्थानों पर किया जाएगा। जिसमें 10 फरवरी को मझीआंव 11 फरवरी को रंका एवं 12 फरवरी को श्री बंशीधर नगर में बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का अमृत बजट जनहित में लाया गया जन कल्याणकारी बजट है भाजयुमो कार्यकर्ता युवाओं के बिच कार्यक्रम का आयोजन कर अमृत काल बजट की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान महिला युवा व्यवसायी सहित अन्य सभी क्षेत्रों के लोगों के लिए बजट में प्रावधान किया है मोदी सरकार के बजट से आम जनमानस को काफी लाभ होगा। बजट में शिक्षा चिकित्सा सहीत हर क्षेत्र में लोगों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि बजट पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है इस कार्यक्रम के लिए अलग अलग वक्ता भी तय किए गए हैं संगठन की ओर से लोगों को बजट की पुरी जानकारी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट पेश होने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने भी मोदी सरकार की बजट का सराहना किया है। इस बार का बजट से देश को काफी लाभ होगा। बजट को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है लेकिन कुछ लोग आम जनमानस को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं मौके पर मुख्य रूप से भाजयुमो जिला मंत्री संजय जायसवाल जिला मिडिया प्रभारी नवीन जायसवाल अनीत तिवारी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating