0 0
महुअरि मुखिया ने किया आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच गर्म स्वेटर का वितरण - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 51 Second

हुसैनाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
हुसैनाबाद प्रखंड के महुअरि पंचायत महुअरि आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को पंचायत की मुखिया सरिता कुमारी और सेविका सरिता देवी व पंचायत सचिव सूर्यदेव राम ने संयुक्त रूप से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान मुखिया सरिता कुमारी ने बच्चों को सफाई के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों को लगातार बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास कर रही है। बच्चों को बेहतर शिक्षा देना भी अभिभावक का मौलिक कर्तब्य है। उन्होंने कहा कि ठंड के दिनों में नौनिहाल को गर्म वस्त्र देना पुण्य का कार्य है। उन्होंने अभिभावकों से भी प्रतिदिन बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र भेजने की अपील की। मौके पर सेविका सरिता देवी ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र पर अब बच्चों को पौष्टिक भोजन के साथ-साथ सुलभ रूप से बेहतर शिक्षा भी दी जा रही है। मौके पर मुखिया पति बिमलेश पासवान वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, स्वास्थ्य सहिया उमा देवी , वार्ड सदस्य बिंदेश्वरी मेहता , संतोष  सिंह समेत आंगनवाड़ी केंद्र के दर्जनों  बच्चे और अभिभावक मौजूद थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress