0 0
एनएच-75 सड़क चौड़ीकरण एवं बाईपास निर्माण कार्य के लिए अधिग्रहित की गयी भूमि के भूस्वामियों से भूअर्जन पदाधिकारी ने की मुलाकात! - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 58 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना – गढ़वा एसडीओ सह जिला भूअर्जन पदाधिकारी राज महेश्वरम एवं श्री वंशीधर नगर एसडीओ आलोक कुमार ने शुक्रवार को एनएच-75 सड़क चौड़ीकरण एवं बाईपास निर्माण कार्य के लिए अधिग्रहित की गयी भूमि के भूस्वामियों से मड़वनिया एवं रमना पंचायत सचिवालय में अलग-अलग मुलाकात कर मुआवजा राशि लेने के लिए प्रेरित किया। विदित हो कि मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग को लेकर किसान लगातार संघर्षत है। किसानों का कहना है कि उन्हें दी जाने वाली मुआवजा राशि बाजार मूल्य से काफी कम है। इसलिए वे लोग बगैर सम्मानजनक मुआवजा लिए अपनी जमीन नही देंगे।इधर अधिकारी द्वय ने रैयतों को समझते हुए कहा कि वे लोग बहरहाल आपत्ति के साथ मुआवजा राशि लेकर सड़क चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त होने दे। आगे एनएच-98 की तरह प्रक्रिया अपनाते हुए मुआवजा राशि बढ़ाने के लिए हरसम्भव प्रयास किया जायेगा। मौके पर प्रमुख करुणा सोनी, सीओ सतीश कुमार सिन्हा, बीडीओ ललित प्रसाद सिंह,मुखिया स्वीटी वर्मा,दुलारी देवी,सीआई राजकुमार सिंह,कर्मचारी दिवाकर सिंह,सीताराम बड़ाइक,किसान जितेंद्र सिंह,उदय नारायण सिंह,कन्हाई यादव,विशम्भर यादव,विजय मेहता,उमाशंकर यादव,,रमेश रवानी सहित सभी प्रभावित किसान मौजूद थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress