0 0
राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेचरिया‌ में बच्चों को बेवजह किया गया पिटाई, लोगों में भारी आक्रोश! - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 29 Second


केतार प्रखंड के बलिगढ पंचायत के ग्राम चेचरिया के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेचरिया‌ में ग्रामीणों के द्वारा 3 घंटा तक विद्यालय को बंद रखा गया आपको बताते चलें कि 9 तारीख को सुबह 10:00 बजे कुछ बच्चे बाहर खेल रहे थे उसी क्रम में योगेंद्र राम के द्वारा बच्चों को छड़ी से पिटाई किया गया जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश हुआ उसके बाद ग्रामीणों के द्वारा 10 फरवरी को सुबह 9 बजे विद्यालय में जाकर कार्यालय का ताला बंद कर दिया गया उसके बाद इसकी सूचना इसकी प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ और थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि को दिया गया सूचना पाते ही थाना प्रभारी ने तुरंत दल बल के साथ स्कूल पहुंचकर स्कूल को ताला खुलवा कर पढ़ाई को संचालित करवाया इस सम्बंध में ग्रामीणों से पूछे जाने पर ग्रामीणों ने बताया कि चेचरिया निवासी योगेंद्र राम के द्वारा विद्यालय में जाकर कुछ बच्चे को पीटा गया है जो काफी निंदनीय है। वहीं इस सम्बंध में प्रधानाध्यापक धीरेंद्र राम से पूछे जाने पर बताया गया कि आज से 1 दिन पूर्व योगेंद्र राम ने स्कूल के बच्चों को बेवजह पीटने का काम किया गया जिसको लेकर आज ग्रामीणों के द्वारा ताला बंद कर दिया गया। इसी मामले को देखते हुए तत्काल प्रभाव से प्रबंध समिति की बैठक बुलाई गई यह बैठक प्रबंध समिति के अध्यक्ष की अनुपस्थिति में की गई बैठक में निर्णय लिया गया कि योगेंद्र राम को दंडित किया जाए इस पर योगेंद्र राम ने कहा कि हमसे गलती हो गया है मैं बच्चों को मार दिया हूं आज से इस तरह से गलती हम से नहीं होगा मुझे माफ कर दिया जाए इसी बात के साथ आपस में ग्रामीणों और प्रशासन मुखिया जनप्रतिनिधि के द्वारा समन्वय बनाकर मामला को शांत कराया गया और विद्यालय को पुनः चालू करा दिया गया !
इस बीच मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन प्रसाद गुप्ता बीडीसी प्रतिनिधि कामेश्वर सिंह सीताराम जयसवाल संतोष पासवान लल्लू यादव रमेश राम लल्लूराम मृत्युंजय यादव नेहाचल यादव आरोपी योगेंद्र राम रामाधार यादव सुरेंद्र यादव सुशील यादव पांचू पासवान सहित अन्य ग्रामीण लोग थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress