0 0
Read Time:3 Minute, 29 Second

केतार प्रखण्ड: प्रखंड सभागार में शुक्रवार को 20 सूत्री की बैठक काफी गहमागहमी व हंगामे के बीच संपन्न हुई। उक्त बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख उप प्रमुख 20 सूत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि व विधायक प्रतिनिधि सहित सभी विभागों के पदाधिकारी व कर्मी शामिल हुए। बैठक में शुरुआत से ही ज्वलंत समस्याओं को लेकर विभागीय कर्मियों पर जनप्रतिनिधि जमकर बरसे व तीखे हमले के साथ सवाल जवाब भी किया गया, जिसमें मुख्य रुप से मनरेगा विभाग में परती कुशवानी पाचाडुमर,लोहरगाड़ा व परसोडीह पंचायत में अन्य पंचायतों के मुकाबले काफी कम योजना को धरातल पर उतारने, मजदूरों के पेमेंट में देरी, पंचायत में समय नहीं देने व मनरेगा कर्मियों की लापरवाही को लेकर उप प्रमुख सह 20 सदस्य शंभू सिंह खरवार मनरेगा बीपीओ को जमकर फटकार लगाई।वही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जंगलों में अंधाधुन पेड़ पौधों की कटाई को लेकर भी वन विभाग के प्रतिनिधि को फटकार लगाया गया और इस पर तत्काल रोकने का निर्देश दिया गया, साथ ही स्कूल छोड़कर 20 सूत्री उपाध्यक्ष के रूप में बैठक में सुशील पाठक के मामले में भी विधायक प्रतिनिधि विक्रमा सिंह ने आपत्तिदर्ज किया गया। वही अंचल में मोटेशन सहित अन्य पेंडिंग मामले, केतार बाजार अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर, ऑटो स्टैंड, लोहिया समता उच्च विद्यालय में प्रबंधन समिति के चुनाव में अनदेखा, पीडीएस में भारी मात्रा में राशन की कटौती, पीएम आवास में गड़बड़ी, जेएसएलपीएस में समन्वय स्थापित कर कार्यों को अंजाम देने सहित अन्य महत्वपूर्ण मामले बैठक में सामने आए जिसमें संबंधित विभाग के कर्मी अपना-अपना पक्ष रखा। उक्त बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ, एई अनुज कुमार, जेई अमर भारती, राजीव कुमार, आनंद कुमार, सत्यम कुमार, प्रखंड के सभी रोजगार सेवक, 20 सूत्री अध्यक्ष संजय सिंह प्रमुख चंद्रावती देवी प्रमुख शंभू सिंह, सांसद प्रतिनिधि त्रिपुरारी सिंह,जेएसएलपीएस प्रखंड समन्वयक प्रियंका कुमारी, पंचायती राज राकेश कुमार, अंचल निरीक्षक नागेंद्र पाठक ,20सूत्री सदस्य छोटन सिंह, सुनील राम, नागेंद्र ठाकुर, शिक्षा विभाग से बीपीओ रवि वैध, मनोज पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *