न्यू रूरल पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल का मुखिया मोनिका खलखो एवं डॉक्टर कादरी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया उद्घाटन।
भंडरिया से सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट
भंडरिया प्रखंड के कंजिया बाजार में न्यू रूरल पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल का उद्घाटन मुखिया मोनिका खलखो एवं डॉक्टर कादरी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया, इस मौके पर डॉक्टर कादरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को सुविधा के लिए न्यू रूरल पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल खोली गई है, उन्होंने कहा कि 1 मार्च से स्कूल में बच्चों के नामांकन प्रारंभ किया जाएगा, इसके लिए नामांकन फार्म भरना शुरू कर दिया गया है, उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है ग्रामीण क्षेत्रों में भी अंग्रेजी वातावरण बने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, उन्होंने कहा कि विद्यालय में कंप्यूटर की भी पढ़ाई की जाएगी, उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए अच्छी सुसज्जित क्लासरूम रहेगा, एक ही परिवार के 3 बच्चों में एक बच्चे का महीना शुल्क माफ कर दिया जाएगा, विद्यालय में खेलकूद के लिए मैदान की व्यवस्था है, इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर शकील अहमद, प्रिंसिपल फातमी नूर, वाइस प्रिंसिपल तौकीर अहमद, झारखंड मुक्ति मोर्चा के पंचायत अध्यक्ष बजरंगबली, पूर्व मुखिया सूर्यमणि तिर्की, रेखा कुजुर, झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शंभू यादव, शंभू गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating