0 0
अनुमण्डल क्षेत्र में आपसी भाईचारे और भक्तिभाव में मनी महाशिवरात्रि पर्व - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 21 Second



अनुमण्डल के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लगी भीड़

हुसैनाबाद महाशिवरात्रि के अवसर पर पलामू जिला प्रशासन के शख़्ती व सभी तरह के नेटवर्किंग व्यवस्था फेल रहने के वावजूद भी पूरे अनुमण्डल क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों मे आपसी भाईचारे और भक्ति वातावरण तथा सौहार्दपूर्ण से सम्पन्न हुआ ।हुसैनाबाद शहर में मुख्य छठ पोखरा स्थित भगवान भाष्कर मन्दिर में सुबह से ही महिला एवं पुरुष भक्तों की कतार लगी रही हजारों लोगों ने जलाभिषेक किया।वहीं शहर के जपला रेलवे स्टेशन पर शिव मंदिर मन्दिर,रामबिगहा शिववालय,चार धाम मन्दिर,जपला चौबे शिवमंदिर,शहर में मुख्य महावीर जी भवन में शिव मंदिर,हुसैनाबाद थाना परिषर समेत शहर दर्जनों शिववालयो में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया एवं अमन शांति की कामना किया ।वही प्रखण्ड के ग्रामीण क्षेत्र के देवरी खुर्द,देवरी कला,सोन नदी मन्दिर ,पहाड़ी मन्दिर,दंगवार ,पथरा नवनिर्मित शिव मंदिर,ऊपरी कला,लंगरकोट महाकालेश्वर धाम , समेत कई स्थानों पर मंदिरों में भीड़ देखी गयी ।

हुसैनाबाद थाना परिषर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया गया एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ने कहा कि हमलोग सभी पुलिस कर्मी थाना परिषर मंदिर में पूजा अर्चना किया तथा महाप्रसाद का वितरण किया गया आगे उन्होंने महाशिवरात्रि सुभावसर पर क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुए वर्षो पुरानी आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण को हर हाल में बनाये रखने की अपील किया हैं।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress