1 0
राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित रंका निवासी आलोक कुमार चौधरी को गढ़वा रेलवे स्टेशन पर किया किया शानदार स्वागत । - Garhwa Drishti

Read Time:5 Minute, 35 Second

रंका से आरती कुमारी की रिपोर्टज्ञात हो कि पूरे भारत के फलक पर रंका का नाम रौशन कर वापस लौटे आलोक कुमार चौधरी को गढ़वा जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ कुलदीप चौधरी संस्कार भारती के जिला संरक्षक स्वर्गीय श्री नीरज श्रीधर , आलोक कुमार चौधरी के शिक्षक एवं वर्तमान समाजसेवी अमरेंद्र कुमार ,नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोहित कुमार चौधरी एवं अंकित यादव के द्वारा युवा वैज्ञानिक आलोक कुमार चौधरी के अपने गृह नगर की वापसी पर स्वागत किया गया । ज्ञात हो की युवा वैज्ञानिक आलोक कुमार चौधरी पुरे झारखंड के एकमात्र ऐसे युवा वैज्ञानिक हैं जिन्हें विज्ञान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के उपरांत सर्वोच्च राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ है उनको यह पुरस्कार भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय के मंत्री अनुराग ठाकुर एवं कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत तथा मुख्यमंत्री बसव राज बोम्मई के हाथों यह सम्मान प्रदान किया गया । युवा वैज्ञानिक आलोक कुमार चौधरी के इस शानदार उपलब्धि पर गढ़वा जिला के प्रसिद्ध चिकित्सक सह समाजसेवी डॉक्टर कुलदेव चौधरी ने कहा कि मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि पूरे झारखंड से एकमात्र हमारे जिले के अंतर्गत रंका प्रखंड में यह सर्वोच्च पुरस्कार आया है जो यहां के युवा पीढ़ी के लिए मिल का पत्थर साबित होगा । आज झारखण्ड राज्य में रांची , जमशेदपुर , धनबाद जैसे शहरों में एक से बढ़कर एक शिक्षण एवम तकनीकी संस्थान सहित एकेडमिक संस्थान हैं जहां पर बहुत सारी सुविधाएं हैं जहां से हटकर यह राष्ट्रीय युवा पुरस्कार हमारे गढ़वा जिला में आया है तो यह यहां के लिए बहुत ही बड़ी उपलब्धि है । और इस असाधारण उपलब्धि पर मैं युवा वैज्ञानिक आलोक कुमार चौधरी को कोटि-कोटि बधाई देता हूं । जबकि संस्कार भारती के जिला संरक्षक स्वर्गीय श्री नीरज श्रीधर ने आलोक कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा बहुत ही कम देखने और सुनने को मिलता है कि एक बेहद गरीब घराने का लड़का जिसके पास ना तो अच्छी संसाधन है और ना ही मजबूत आर्थिक स्रोत फिर भी अपनी काबिलियत के दम पर आलोक कुमार ने पूरे जिले का नाम रोशन किए हैं । यें वाकई में बधाई के पात्र हैं और यहां के यूवाओं में अपने लक्ष्य के प्रति एक सकारात्मक संदेश प्रदान किए हैं । वहीं युवा वैज्ञानिक आलोक कुमार चौधरी के पुर्व के शिक्षक एवं वर्तमान समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि रंका प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में मैं जब शिक्षक था तो उसमें आलोक कुमार चौधरी मेरे प्रिय छात्रों में से एक थें जो काफी मेधावी और कुशाग्र बुद्धि के थें और तभी मुझे यह आभास हो गया था कि एक दिन यह आलोक कुमार चौधरी अपने विद्यालय सहित पूरे रंका प्रखंड का नाम रौशन करेगा जो आज पूर्ण रूपेण सत्य साबित हुई । जो एक शिक्षक के लिए इससे बेहतर खुशी और क्या हो सकती है । वहीं आलोक कुमार चौधरी के इस सराहनीय उपलब्धि पर रंका कला पंचायत की मुखिया सविता देवी मुखिया प्रतिनिधि राजेश मधेशिया , आर्यभट्ट विज्ञान क्लब के संरक्षक सह समाजसेवी सतीश कुमार पाण्डेय , आलोक कुमार के शिक्षक अजीत पाण्डेय , विवेक पाण्डेय , प्रवीण कुमार , प्रधानाध्यापिका छाया सिन्हा , शिक्षिका कल्पना मैडम , पिंकी मैडम एवम शोभा मैडम सहित पुरे विद्यालय परिवार के द्वारा आलोक कुमार को बधाई दिया गया । जबकि अपने घर पहुंचने पर आलोक कुमार के माताजी ने उन्हें गले से लगा लिया और इस खुशी के मौके पर उनके आंखों में खुशी के आंसू आ गए ।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress