जिला योजना समिति (ग्रामीण) के लिए 13 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
निर्वाचित सदस्यों को पीठासीन अधिकारी ने दिया प्रमाण पत्र
ग्रामीण क्षेत्र से जिला योजना समिति-2023 के सदस्यों का निवार्चन प्रक्रिया आज पलामू समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में संपन्न हुआ। जिला योजना समिति (ग्रामीण) के लिए कुल 13 सदस्यों के निवार्चन हेतु 13 अभ्यथिर्यों ने अपना नाम निर्दिष्ट किया। इसके उपरांत सभी 13 अभ्यथिर्यों को पीठासीन अधिकारी-सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह द्वारा निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की गयी। साथ ही निर्वाचित सभी योजना समिति सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया।
सभी निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों में खुशबू कुमारी, सुदामा प्रसाद, रिंकी कुमारी, विजय कुमार, अरविंद सिंह, जय शंकर कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अमित कुमार जायसवाल, संजू देवी, फजायल अहमद, आलोक कुमार सिंह, रामलव प्रसाद एवं माया कुमारी शामिल हैं।
निर्वाचन के मौके पर पीठासीन अधिकारी-सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह सहित जिप अध्यक्ष निवार्चन प्रक्रिया में अजय पांडेय, विनोद कुमार गुप्ता, रामलखन राम, संजय प्रसाद, राजन बाख्ला आदि ने सहयोग किया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
पलामू में कोयल नदी की तेज धार में फंसा बुजुर्ग
इधर, पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलहुआ गांव के समीप कोयल नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो...
अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज
परवेज़ आलम की रिपोर्ट आज पुरे देश मे अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज और...
Average Rating