जिले के विकास कार्यों को ससमय पूर्ण कराना एवं सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना रहेगी प्राथमिकता:उपायुक्त शेखर जमुआर
गढ़वा जिला के 32वें उपायुक्त के रूप में आज शेखर जमुआर ने निवर्तमान उपायुक्त से ग्रहण किया पदभार।*
जिले के विकास कार्यों को ससमय पूर्ण कराना एवं सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना रहेगी प्राथमिकता:उपायुक्त।
गढ़वा जिले के 32वें उपायुक्त के रूप में आज शेखर जमुआर ने निवर्तमान उपायुक्त रमेश घोलप से पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में निवर्तमान उपायुक्त ने नव नियुक्त उपायुक्त को पुष्प गुच्छ भेंट कर गढ़वा जिला में स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात उपायुक्त ने समाहरणालय के सभागार में उपस्थित जिले के पदाधिकारियों से परिचय लिया एवं एक साथ मिलकर गढ़वा जिले के विकास के लिए कार्य करने की बात कही। उन्होंने जिले के विकास कार्यों को आगे ले जाने एवं सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने को लेकर सभी विभागों के पदाधिकारियों को आपस में समन्वय बनाते हुए प्राथमिकता के आधार पर ससमय कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने बिना किसी कारण कार्यों को लंबित न रखने का निर्देश दिया। इस दौरान उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय समेत जिला के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने उपायुक्त को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating