0 0
भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने झामुमो मंत्री मिथलेश ठाकुर पर किया कड़ा प्रहार - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 33 Second

गढ़वा से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने झामुमो मंत्री मिथलेश ठाकुर पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि गढ़वा में मंत्री के ईसारे पर गुंडाराज चल रहा है उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल गढ़वा में उपाधीक्षक अवधेश सिंह को झामुमो नेता सह गढ़वा जिला बीस सुत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह द्वारा झामुमो के स्थानीय गुंडो को बुलाकर सीएस आफिस में दिनदहाड़े खुलेआम मारपीट किया गया। उन्होंने कहा कि मारपीट के इस घटना से जिला में भय का वातावरण बना हुआ है पदाधिकारी से लेकर कर्मी तक भयभीत हो चुके हैं। झामुमो के लोग पदाधिकारी के ऊपर गलत काम करने को लेकर दबाव बनाते है जो पदाधिकारी गलत काम नहीं करते हैं उनके साथ खुलेआम मारपीट किया जाता है और उसके बाद पदाधिकारी पर मुकदमा नहीं करने के लिए गलत तरीके से जबरदस्ती दबाव बनाया जाता है उन्होंने कहा कि भाजपा गढ़वा जिला प्रशासन से यह मांग करती है कि 23 फरवरी 2023 का समय 2:30 बजे से 4: 30 बजे तक का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए। जिससे घटना की सत्यता सामने आ सके। जिस तरह से मारपीट किया गया है इससे अस्पतालकर्मियों के साथ साथ जिला के पदाधिकारी कर्मचारी में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन झामुमो के गुंडो के ऊपर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकदमा दायर कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। अगर दोषी पर कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि गढ़वा में गुण्डाराज नहीं चलेगा जनता आर पार के लिए तैयार बैठा है झामुमो के लोग सत्ता के हनक में गुण्डाराज कायम कर चुके हैं। लेकिन अब भाजपा कार्यकर्ता ईट से ईट बजाने के लिए तैयार हो चुके हैं। गढ़वा में गुंडाराज नहीं चलेगा।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress