0 0
जिले के विकास कार्यों को ससमय पूर्ण कराना एवं सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना रहेगी प्राथमिकता:उपायुक्त शेखर जमुआर - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 3 Second

गढ़वा जिला के 32वें उपायुक्त के रूप में आज शेखर जमुआर ने निवर्तमान उपायुक्त से ग्रहण किया पदभार।*
जिले के विकास कार्यों को ससमय पूर्ण कराना एवं सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना रहेगी प्राथमिकता:उपायुक्त।
गढ़वा जिले के 32वें उपायुक्त के रूप में आज शेखर जमुआर ने निवर्तमान उपायुक्त रमेश घोलप से पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में निवर्तमान उपायुक्त ने नव नियुक्त उपायुक्त को पुष्प गुच्छ भेंट कर गढ़वा जिला में स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात उपायुक्त ने समाहरणालय के सभागार में उपस्थित जिले के पदाधिकारियों से परिचय लिया एवं एक साथ मिलकर गढ़वा जिले के विकास के लिए कार्य करने की बात कही। उन्होंने जिले के विकास कार्यों को आगे ले जाने एवं सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने को लेकर सभी विभागों के पदाधिकारियों को आपस में समन्वय बनाते हुए प्राथमिकता के आधार पर ससमय कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने बिना किसी कारण कार्यों को लंबित न रखने का निर्देश दिया। इस दौरान उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय समेत जिला के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने उपायुक्त को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress