विकास से ही दूर हो सकेगी गरीबी: मुखिया
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
मुखिया प्रमिला देवी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण डब्लू. सी. डी. एवं मनरेगा कि राशि से की जा रही है। जिसकी लागत छ:लाख सतासी हजार रुपए है। मुखिया प्रमिला देवी ने कहा कि विकास के बिना गरीबी दूर नहीं की जा सकती।उन्होंने कहा कि अपनी पूरी ऊर्जा और क्षमता के साथ पंचायत के प्रति दृढ़ संकल्पित रहूंगी और गरीबों के उत्थान तथा जीवन स्तर में सुधार के प्रयास निरंतर करती रहूंगी। मौके पर ब्लाक प्रमुख दीपा कुमारी, बिशुनपुरा पंचायत समिति सदस्य शांति देवी, वार्ड सदस्य नागेंद्र ठाकुर, पंचायत सेवक जगदीश राम, समाजसेवी चंदन कुमार मेहता, स्वयंसेवक भुनेश्वर राम, विशुनपुरा मुखिया प्रतिनिधि डॉ प्रवीण कुमार यादव, अनिल कुमार पाल, उपेंद्र कुमार चंद्रवंशी सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
