0 0
समता स्कूल जपला में बिदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 30 Second

हुसैनाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट



*बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य-निदेशक*



शहर के अमन चैन मोहल्ला स्थित समता स्कूल में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक अक्षय कुमार चौहान व उपस्थित शिक्षकों ने मां सरस्वती के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जूनियर क्लास की छात्र-छात्राओं व विद्यालय परिवार ने दसवीं के छात्र छात्राओं को विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों के द्वारा दसवीं के छात्र छात्राओं को पेन कॉपी डायरी आदि देकर सम्मानित किया गया। इस विदाई समारोह के दौरान छात्राओं ने आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर विद्यालय के निदेशक अक्षय कुमार चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक तथा शिक्षणेत्तर क्रियाकलापों में हमारा विद्यालय हुसैनाबाद क्षेत्र में विगत कई वर्षों से अग्रसर रहा है।बिद्यालय परिवार का प्रयास है कि बच्चों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। मौके पर उपस्थित विद्यालय के शिक्षक गण विनोद चौधरी ,संतोष मिश्रा ,किरण देवी ,अंजली सिंह, सुधांशु कुमार सिंह ,ओमप्रकाश सिंह ,अनुज कुमार सिंह ,विनोद कुमार सिंह ,राहुल गुप्ता राहुल, कुमार चौहान ,दीपक कुमार, प्रियंका देवी ,राहुल चंद्रवंशी, दशरथ कुमार ,बेबी शेख ,मंटेश्वर यादव ,कार्तिक कुमार ,नंदू प्रजापति ,सरिता देवी ,मीना देवी इत्यादि सैकड़ों छात्र-छात्राएं  उपस्थित थे

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress