रमना प्रखंड कार्यालय में बी सूत्री की बैठक हुई संपन्न!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट-रमना प्रखंड कार्यालय के सभागार मे प्रखंड बीससूत्री समिति की बैठक उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी की अध्यक्षता मे संपन्न हुई।आयोजत बैठक मे मध्य विद्यालय कर्णपुरा के शेष बच्चो के बीच वितरण होने वाले प्रतिपूर्ति राशी वितरण मे हो रहे विलंब,भागोडीह के अलगडीह विद्यालय बंद मीड डे मील योजना सहीत सुखाड़ को देखते हुए चापाकल मरम्मती का मामला सदस्यों ने उठाया।मौके पर सदस्यों ने नाराजगी जाहीर करते हुए कहा कि प्रखंड सह अंचल कर्मी सदस्यों की समस्याओं के सामाधान के प्रति गंभीर नहीं है।बीडीओ ललीत प्रसाद सिंह और सीओ सतीश प्रसाद सिंह ने कहा कि बैठक मे आने वाले सभी मसलों के समाधान का प्रयास किया जाता है।थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने डायन विसाही के प्रति लोगों को जागरुक करने का अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर लागातार वाहनों की जांच करने का आदेश है ऐसे मे सभी लोग यातायात नियमों का पालन स्वयं करते हुए दुसरे लोगों से भी पालन कराने मे सहयोंग करे।इस अवसर पर प्रमुख करुणा सोनी,प्रधान सहायक रामानुज शुक्ल,सहायक राहुल प्रकाश के साथ सभी मनरेगा कर्मी,प्रखंड सह अंचल कर्मी मौजूद थे
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating