0 0
मां सतबहिनी तीर्थ स्थल पर उच्च न्यायालय का आया फैसला - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 15 Second



झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा सतबहिनी हिंदू धार्मिक न्यास ट्रस्ट को खारिज किए जाने के बाद सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटक स्थल को मिली जीत पर भारतीय जनता पार्टी के गढ़वा जिला सोशल मीडिया प्रभारी सह समाजसेवी ब्रजेंद्र पाठक ने बधाई देते हुए कहा कि यह जीत सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटक स्थल के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। उच्च न्यालय द्वारा जिस तरह से यह फैसला दिया गया उससे यह प्रमाणित हो गया की झूठ का मुंह काला होता है एवं सच हमेशा जीत की ही होती है। तथा वह लोग जो अपनी ऊंची पद और पैरवी की आड़ लेकर समाज और विकास को प्रभावित करते हैं वैसे लोग भी इस फैसले के साथ बेनकाब हो गए। साथ ही उनकी करनी, कथनी और चरित्र का भी चेहरा उजागर हो गया। तथा अगर अब भी उनमें थोड़ी शर्म बची है तो उन्हें तत्काल अपने पद से स्तीफा से देना चाहिए। साथ ही नैतिकता के आधार पर मां गढ़देवी न्यास बोर्ड के भी जो आजीवन अध्यक्ष बने बैठे हैं उन्हें पद से स्तीफा देना चाहिए। मां सतबहिनी तीर्थ स्थल से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है तथा जो लोग मां भगवती से छल कर सकते हैं वे लोग समाज, जनता और क्षेत्र के साथ क्या न्याय करेंगे। इसके साथ ही सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटक स्थल से जुड़े लोगों को जीत की बधाई देते हुए वरिष्ट भाजपा नेता श्री पाठक ने यह आशा व्यक्त किया की अगली कमिटी सुव्यवस्थित, प्रभावशाली एवं लोगों तथा समाज हित में बनाई जाएगी जिससे मां सतबहिनी पर्यटन स्थल का समुचित विकास हो सके।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress