सुंदरराज स्वामी का बराही धाम आश्रम में हुआ भव्य स्वागत
हुसैनाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
हुसैनाबाद : भारत वर्ष के महान मनीषी संत श्री-श्री 1008 श्री त्रिदंडी स्वामी महाराज के पाद सेवक श्री-श्री 1008 जगतगुरु सुंदरराज स्वामी महाराज गुरुवार को बराही धाम आश्रम पहुँचे। बराही धाम समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रंधीर कुमार सिंह ने उन्हें फूल माला पहनाकर कर चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लिया। मौके पर बराही धाम परिसर में आगमी मई माह के 2 से लेकर 5मई तक होने वाले चार दिवसीय बराही धाम वार्षिक उत्सव मनाने को लेकर बराही धाम समिति और ग्रामीणों के साथ विचार विमर्श किया गया ।मौके पर सुंदर राज स्वामी महाराज ने कहा की मनुष्य को धन, बल, बुद्धि, एश्वर्या व पद मिलने से अहंकारी बन जाता है। यही अहंकार मनुष्य के पतन का कारण बन जाता है। हर समय अपना ही गुणगान करता रहता है। उसे अपने कोई श्रेष्ठ नहीं दिखता है, इन्हीं कारणों से उसका पतन होता है। उन्होंने कहा की आज पूरे झारखंड, बिहार के साथ अन्य राज्यों में बराही धाम की चर्चा हो रही है। मालूम हो बीते साल मई माह में बराही धाम परिसर में 105फिट ऊंची दक्षिण मुखी श्रीरामदूत हनुमत का प्राण प्रतिष्ठा व 51कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ श्री सुंदरराज स्वामी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ था। मौके पर अयोधया सिंह टिकैत, हैदर नगर मुखिया संतोष सिंह, पिंटू सिंह, प्रिंस सिंह, धनंजय सिंह ,प्रभात सिंह, मनोज गुप्ता, मुखिया सुदामा यादव, मंगल यादव, मदन उरांव, दीपक सिंह समेत दर्जनों गाँव के लोग शामिल थे।
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
*हुसैनाबाद में शराब दुकानदारो का नही थम रहा है अवैध वसूली, प्रिंट रेट से अधिक में बेचा जा रहा है शराब व बियर*
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट**ग्राहक द्वारा विरोध करने पर दुकानदार द्वारा कहा जाता है जहाँ जाना है...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
Average Rating