कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया मंत्री मिथिलेश का जन्मदिन
कल्याणपुर स्थित मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनका 56वां जन्मदिन केक काटकर मनाया। विगत रात्रि से ही मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के समर्थक एवं चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई देना प्रारंभ कर दिया था। अपने जन्मदिन पहली बार वह गढ़वा के कल्याणपुर स्थित आवास पर मौजूद थे, इसे लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। सुबह से ही जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। लोग बुके एवं उपहार देकर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दे रहे थे। कई कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर तथा केक काटकर उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने भी सभी लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनकी शुभकामनाएं प्राप्त की तथा किसी को भी निराश नहीं किया। जन्मदिन के पश्चात मंत्री मिथिलेश ने अपनी समस्या को लेकर आवास पहुंचे आमजनों की बात सुनी तथा तुरंत निष्पादन करने हेतु विभिन्न अधिकारियों को निर्देशित किया। जनता से मुलाकात के पास बाद वह दैनिक कार्यक्रम में भाग लेने विधानसभा क्षेत्र में निकल पड़े।
मौके पर जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, प्रवक्ता धीरज दुबे, कोषाध्यक्ष पप्पू गुप्ता, गढ़वा बीस सूत्री अध्यक्ष नीरज तिवारी, युवा नेता राजा सिंह, शरीफ अंसारी, विधायक प्रतिनिधि आशुतोष पांडेय, संजय चौधरी, चंदन पासवान, ओमप्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी बचरू चौबे, सुरेंद्र चौबे, नारद तिवारी, अजय उपाध्याय, अनिता दत्त, रंथा नायक, विपुल तिवारी, नवीन तिवारी, मयंक द्विवेदी, विशाल तिवारी, विवेक सिंह, संदीप दुबे, जफर खान, धनंजय पासवान, मनीष कमलापुरी, प्रियम सिंह, अमित सिंह, अंतू दास, राहुल उपाध्याय, फखरे आलम, ताहिर अंसारी, कमल किशोर चौबे, अविनाश द्विवेदी, प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद, राकेश तिवारी, विकास राणा, शुभम सोनी, भोला केसरी, दिलीप गुप्ता, प्रदीप चौधरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating