1 0
विद्या भारती हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने गढ़वा जिला में लहराया परचम, दीपक बना जिला टॉपर - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 20 Second



विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

बिशुनपुरा अपर बाजार स्थित विद्या भारती हाई स्कूल बिशुनपुरा के प्रांगण में संचालित प्रज्ञा मार्गदर्शन कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने रमन्या फाउंडेशन छात्रवृत्ति परीक्षा में लहराया परचम, दीपक बना जिला टॉपर

विदित हो कि रमान्या फाउंडेशन छात्रवृत्ति की परीक्षा 28 अगस्त 2022 को पूरे झारखंड राज्य में हुआ था जिसमें गढ़वा जिला के विशुनपुरा प्रखंड का छात्र दीपक कुमार गढ़वा में प्रथम स्थान प्राप्त किया इसके साथ- साथ रानी, मुस्कान, ऋषभ, करण, पायल गुप्ता सहित जिला में स्थान प्राप्त किया। इन सभी विद्यार्थियों को रमन्या फाउंडेशन के द्वारा सृजन पब्लिक स्कूल डंडई में डिजिटल टैब, प्रशस्ति पत्र एवं चेक मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव के द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया। बताते चलें कि विशुनपुरा जैसे क्षेत्र से किसी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करना बहुत ही सराहनीय है इसमें कहीं ना कहीं गुरु का स्थान सर्वोपरि है।जिसका जीता जागता उदाहरण विद्या भारती हाई स्कूल के निदेशक अशोक कुमार मेहता ने इसे चरितार्थ कर साबित कर दिया।

आपको बता दूं कि शिक्षक ही हमारे अंदर समाज कल्याण की भावना जागृत करते हैं एक साधारण मनुष्य को एक महान योद्धा बनाने से लेकर साधारण व्यक्ति को ज्ञानवान बनाने में शिक्षक का ही अहम योगदान होता है ,वास्तव में शिक्षा देना सबसे बड़ा धर्म का काम है क्योंकि शिक्षा के कारण ही कोई समाज विकसित और संपन्न हो सकता है।
शिक्षक एक व्यक्ति के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं विशुनपुरा जैसे क्षेत्र में कम संसाधन में भी अशोक कुमार मेहता के द्वारा गुणवत्तापूर्ण और अच्छी शिक्षा दिया जा रहा है आज इनके पढ़ाये हुए विद्यार्थी इंडियन नेवी, इंडियन आर्मी, बैंक, पोस्ट ऑफिस जैसे प्रतिष्ठान में योगदान दे रहे हैं। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक अशोक कुमार मेहता शिक्षक पंकज गुप्ता, प्रमोद चंद्रवंशी, राजाराम, प्रमोद गुप्ता, सुजीत कुमार,भरत कुमार, सचिन कुमार सहित उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress