0 0
Read Time:3 Minute, 11 Second

डूबी रकम वापस पाने के लिए दावा कर्ताओं की उमड़ रही भीड़


दुद्धी/सोनभद्र: बॉण्ड एक्ट 2019 के तहत विभिन्न चिटफंड कम्पनियों में तहसील क्षेत्र के लोगो के जमा गाढ़ी कमाई को वापस कराने के लिए प्रशासन की पहल पर इन दिनों डूबी रकम वापस पाने के लिए भुगतान दावा के लिए राज्य सरकार द्वारा नियुक्त सक्षम अधिकारी के नाम आवेदन फार्म तहसील में जमा कराए जा रहे है। आवेदन करने वालो की इन दिनों भीड़ तहसील कैंपस में उमड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गावों से सैकड़ों की संख्या में आ रहे लोगो ने बताया कि वर्षो पूर्व सहारा, पीएसीएल ,पल्स व ओसम आदि बैंको में दस हजार से लाखो रुपए तक की धनराशि आरडी, तिमाही, छमाही व फिक्स डिपोजिट आदि के रूप में जमा है। पीड़ित राजकुमार, श्याम किशोर, राजेन्द्र प्रसाद, कमला देवी, निर्मला देवी, बसमतिया, शीतला आदि ने बताया कि फार्म, फोटो व फोटो कॉपी आदि में करीब पचास रुपए खर्च हो जा रहे है और भाड़ा किराया मिलाकर करीब तीन से चार सौ रुपए, उम्मीद है कि शीघ्र डूबे पैसे मिल जायेंगे।
*थाना अंतर्गत हो रहा जमा फार्म*
तहसील क्षेत्र के विभिन्न गावों से आ रहे लोगो द्वारा डूबे पैसे वापस पाने के दावा फार्म को तहसील में तैनात कर्मचारियों द्वारा थाना अंतर्गत जमा करा रहे है। ताकि लोगो द्वारा मिले फार्म को प्रत्येक थाने के सक्षम अधिकारियों को जांच के लिए भेजा जा सके

*तीतर–बितर खड़े बाइक से कुछ देर फसी रही मजिस्ट्रेट की गाड़ी*
तहसील कैंपस में सोमवार को उमड़ी भीड़ से तहसील में लोगो की भीड़ तो है ही उनके द्वारा कैंपस में तीतर–बितर बाइक खड़ी करने से करीब आधा घंटे तक तहसीलदार/मजिस्ट्रेट की गाड़ी मुख्य द्वार पर ही खड़ी रह गई कुछ देर इंतजार करने के बाद तहसीलदार पैदल ही मुख्यद्वार से ऑफिस पहुंचे।

*एक सप्ताह से जमा हो रहे दावे*
तहसील में दावा फार्म जमा करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि 13 मार्च से फार्म जमा हो रहा है जिसमे करीब हजारों की संख्या में फार्म जमा हो चुके है लेकिन सूचीबद्ध नहीं है। दावा फार्म कब तक जमा होंगे यह निश्चित नहीं है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *