बिशुनपुरा के शिक्षकों ने झारखंड सरकार के वित्तरहित शिक्षा नीति का पुतला दहन किया गया।
विशुनपुरा से सुनिल कुमार की रिपोर्ट
आर आर पी डी हाई स्कूल बिशुनपुरा के शिक्षकों ने झारखंड सरकार के वित्तरहित शिक्षा नीति का पुतला दहन कर विरोध जताया।जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक नागेंद पांडेय ने बताया कि एकीकृत बिहार सरकार में 2 अक्टूबर 1985 को वित्तरहित नीति लागू की गई थी। जिसमे स्कूलों के समायोजन में आने वाले वित्त के अभाव में तत्कालीन सरकार द्वारा यह नीति लागू की गई थी। जो आज तक लागू है।अलग राज्य गठन होने के बाद शिक्षकों एवं कर्मचारियों में आशा जगी थी कि सरकार वित्तरहित संस्थानों का समायोजन करेगी ।लेकिन 40 वर्ष गुजर जाने के बाद भी यह नीति लागू है। जबकि मुख्यमंत्री के द्वारा विधानसभा में समान काम के बदले समान वेतन देने एवं वित्तरहित शिक्षा नीति समाप्त कर शिक्षक कर्मचारियों को प्रशासनिक आयोग का गठन कर वेतनमान देने की घोषणा की थी। जिसके आलोक में वित्तरहित शिक्षा नीति को समाप्त करने हेतु स्कूली शिक्षा एवं साक्षारता विभाग द्वारा कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग को पत्र निर्गत किया था। परंतु तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्मिक प्रसाशनिक विभाग द्वारा कोई करवाई नही किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।जिसका वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा विरोध करती है। एवं सरकार से वित्तरहित नीति समाप्त कर स्कूलों का समायोजन या घाटानुदान देने की मांग की है।मौके पर चंद्रशेखर यादव,अविनाश मिश्रा, रामरती मेहता,सुरेंद्र ठाकुर,पंकज कुमार सोनी,विश्वनाथ प्रताप सिंह, उमेश गुप्ता,भगवान यादव,मनीषा कुमारी,सुचिता कुमारी,वीरेंद्र चन्द्रवँशी,कृष्णा चंद्रवंशी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating