रामनवमी पर्व भव्य मनाने को लेकर मन्दिर परिसर में शांति समिति की हुई बैठक!

श्री रामनवमी महापर्व शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर बुधवार को केतार मंदिर परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में पूजा कमेटी के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, राजनीति दलों के लोगों के अलावे दोनों समुदायों के गणमान्य लोग मौजूद थे। बीडीओ सह सीओ मुकेश मछुआ की अध्यक्षता में बैठक में दोनों समुदायों के लोगों से रामनवमी महापर्व शांति और सौहार्द पूर्ण के साथ मनाने की अपील की है। वहीं लोगों ने बैठक में कहा की ऐसे लोगों पर भी 107 की कार्रवाई की जा रही है जिनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। वही मौके पर
थाना प्रभारी संतोष कुमार रवी ने उपस्थित लोगों से कहां की रामनवमी पर्व हम लोगों के लिए आस्था का पर्व है। पर्व के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट रहेगी. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करे. बैठक में पूर्व निर्धारित समय व रूट मार्ग से होकर ही रामनवमी जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। पूर्व की भांति इस बार भी रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाएंगे. किसी भी समाज या धर्म की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला गाना बिल्कुल ना बजाएं। वहीं मौके पर प्रमुख चंद्रावती देवी, सांसद प्रतिनिधि त्रिपुरारी सिंह, सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद, मंदिर विकास समिति संरक्षक रामविचार साहु, अध्यक्ष प्रमोद कुमार, सचिव हेमंत पाठक, कोषाध्यक्ष विनोद भगत, उपाध्यक्ष विमलेश कुमार पासवान, उप सचिव प्रमोद मेहता, पंकज कुमार,कुंज बिहारी जयसवाल, मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि विक्रमा सिंह, उमेश दुबे,मुखिया मूंगा शाह, श्यामसुंदर बैठा, उदय कमलापुरी, प्रदुम्न कमलापुरी सहीत अन्य लोग उपस्थित थे।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating