14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रखंड स्तरीय निकाली जाएगी भव्य एकता यात्रा-सत्यनारायण विभूति ठाकुर
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के पिपरी खुर्द में रमेश पासवान बौद्ध के निवास स्थान पर आगामी 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती मनाने को लेकर एक विशेष बैठक रखी गई। जहां बैठक की अध्यक्षता शिक्षक रामचन्द्र राम तथा बैठक का संचालन इंद्रजीत ठाकुर द्वारा किया गया। जहां बैठक में आए बिशुनपुरा प्रखंड के बिशुनपुरा, जतपुरा, अमहर, पिपरी कला, पिपरी खुर्द, सारो, चितरी ग्राम जैसे कई हिस्सों से अम्बेडकर विचारवादी के लोगों ने अपनी अपनी विचार को रखा तथा अम्बेडकर जयंती के दिन किस प्रकार से धम यात्रा (एकता जुलुस) को किस रास्ते होते हुए पूरे प्रखंड को छूएं इस पर बात की गई। वहीं सभी लोगों ने मिलकर यह निर्णय लिया की जुलुस की शुरुवात पिपरी कला प्लस टू उच्च विद्यालय के पास स्थित बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एकता जुलूस की शुरुआत किया जाएगा जो चितरी, सारो, पिपरी खुर्द, कामता, कोचेया, बिशुनपुरा, महुली, अमहर होते हुए जतपुरा तक जायेगी। जहां आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा अनावरण की तिथि तय की गई है। जहां बैठक में बिशुनपुरा पिपरी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी सत्यनारायण विभूति ठाकुर, बौद्धिष्ट रमेश पासवान, शिक्षक रामचंद्र राम ,बौद्धिष्ट फेकू लाल ठाकुर, मनोज रवि (डीलर), समाजसेवी सुदामा राम, दीपक कुमार रवि, भीम आर्मी प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार रंजन, बौद्धिष्ट सुरेंद्र बैठा, धर्मजीत ठाकुर, शिक्षक कृष्णा चौधरी, शिक्षक रामनरेश उरांव, विकास कुमार, आशीष कुमार, राजेश राम, बबलू कुमार, विशाल कुमार, विकास कुमार, करण कुमार, शिधेश्वर राम, ज्ञानम रवि, सुभाष रवि, बौद्धिष्ट प्रदीप राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating