0 0
डंडा थाना परिसर में रामनवमी पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 24 Second



डंडा से चंदन कुमार की रिपोर्ट ।

डंडा थाना के सभाकक्ष में बुधवार को रामनवमी पूजा को लेकर डंडा थाना प्रभारी नीरज कुमार के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति समिति के बैठक में मुख्य रूप से रामनवमी त्योहार में होने वाले समस्याओं पर चर्चा की गई। विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र में होने वाले रामनवमी त्यौहार में निकलने वाले जुलूस, डीजे साउंड सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी हासिल की गई। तत्पश्चात सर्वसम्मति से रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर सहायक अवनिरक्क्षक साहेब कुमार झा ने कहा कि निर्धारित रूट के अनुसार रामनवमी का जुलूस निकालना सुनिश्चित करेंगे। यदि किसी भी प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो तो शीघ्र थाना प्रभारी, वीडियो और अंचलाधिकारी को सूचना देंगे। उन्होंने कहा कि रामनवमी जुलूस में यदि डीजे का उपयोग करते हैं तो सीमित आवाज में जयकारा या भक्ति गाने बजाएंगे। भड़काऊ गाने और अश्लील गानों को परहेज करेंगे ताकि किसी भी समुदाय को ठेस ना पहुंचे। उन्होंने रामनवमी त्यौहार को आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का अपील किया। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी फणीश्वर रजवार ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा कि रामनवमी त्यौहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सबकी सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने लोगों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में कहीं भी अशांति का माहौल उत्पन्न हो रहा हो तो उसे शीघ्र ही निपटारा करते हुए हर्षोल्लास के साथ रामनवमी का त्यौहार मनाए। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि रामनवमी त्योहार को लेकर नियमित रूप से पेट्रोलिंग जारी रहेगा। पुलिस की हर क्षेत्रों पर पैनी नजर है। यदि किसी के द्वारा व्हाट्सएप फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर रामनवमी त्यौहार को लेकर अफवाहें फैलाई गयी तो उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अंचलाधिकारी फणीश्वर रजवार, 20 सूत्री अध्यक्ष विजय चौधरी, उप प्रमुख प्रतिनिधि नंदू चौधरी भीखही मुखिया बिरेंद्र चौधरी डंडा मुखिया रूपा देवी छपरदागा मुखिया पति जादू चौधरी समाजसेवी अमर गुप्ता के साथ साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress