ईस्टर पर्व पर कब्रों पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते ईसाई समुदाय लोग।
भंडरिया से संवाददाता सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट

भंडरिया प्रखंड क्षेत्र में ईसाई समुदाय का महत्वपूर्ण पर ईस्टर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया । इस मौके पर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए भंडरिया सीएनआई चर्च के फादर जेम्स कुजुर ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह को गुड फ्राइडे के दिन कुरूष पर चढ़ा दिया गया था । इसके तीसरे दिन रविवार को वह जी उठे थे। प्रभु यीशु मसीह के जी उठने की खुशी में यह पर्व मनाई जाती है । ईसाई समुदाय के लोगों में इस पर्व का बेसब्री से इंतजार रहा करता है ।यह पर्व आने के बाद लोगों द्वारा अपने पूर्वजों के कब्रिस्तान को साफ सफाई की गई , और कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।भंडरिया सीएनआई चर्च, कंजिया ,खजूरी सहित अन्य चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया । रविवार के 3:00 बजे भोर में भंडरिया ईसाई समुदाय के कब्रिस्तान में लोगों ने पहुंचकर आराधना किया,और अपने पूर्वजों की भलाई के लिए प्रार्थना की। कंजिया चर्च में फादर नोर्बट, भंडरिया चर्च में फादर जेम्स कुजूर, खजूरी चर्च में सुखलाल पन्ना ने विशेष प्रार्थना कराई । इस पर्व के खुशी में लोग बम पटाखे आतिशबाजी कर काफी खुशी मना रहे थे । मौके पर जेम्स कुजूर ,डेविड गिद्ध, पीटर गिद्ध, फरदीन टोप्पो,हरिदास तिर्की, प्रभु दयाल , सुभावती कुजूर सहित काफी संख्या में रोमन, कैथोलिक, क्लेशियाई समुदाय के लोग शामिल थे ।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating