पलामू में झारखंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की हुई बैठक।
अभिमन्यु कुमार की रिपोर्ट
पलामू जिला अंतर्गत मेदनीनगर परिसदन भवन में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा पलामू जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव,महासचिव नितेश तिवारी, प्रदेश कमेटी के सदस्य संजय सिंह उमेश, संजय पांडे व संजय मिश्रा के नेतृत्व मे किया गया।
वही बैठक में जो निर्णय लिया गया इस प्रकार है संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई जिसमें संगठन का जिला अकाउंट खुलवाने पर सहमति बनी जिसका जिम्मेवारी अध्यक्ष,महासचिव और कोषाध्यक्ष को दी गई।
संगठन में सभी सदस्यों को प्रत्येक बैठक में शामिल होना अनिवार्य है जो भी सदस्य लगातार तीन बैठक में उपस्थित नहीं रहते हैं तो उनसे कारण बताओ नोटिस का जवाब मांगा जाएगा।
वही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 1 मई को धनबाद में होने वाले संगठन के कार्यक्रम में संगठन के सभी सदस्य शामिल होंगे ।
वही संगठन की स्मारिका प्रकाशन हेतु पत्रिका का विज्ञापन के विषय के बारे में भी चर्चा किया गया साथ ही साथ प्रखंड के नए सदस्यों को जोड़ने का काम और प्रखंड में संगठन को मजबूती दिलाने पर भी चर्चा की गई।
जल्द ही पलामू मे प्रदेश स्तरीय कार्यशाला की जाएगी उसको लेकर तैयारी पर चर्चा हर माह के प्रथम या द्वितीय रविवार को बैठक आयोजित की जाएगी
सबसे महत्वपूर्ण चीज सभी सदस्य खासतौर से जो लोग बाइक चलाते हैं बाइक चलाते वक्त हेलमेट पहने और चार पहिया वाहन चलाने वाले सदस्य सीट बेल्ट का प्रयोग करें क्योंकि जीवन बहुत ही अनमोल है।
मौके पर प्रदेश कमेटी केसंजय सिंह उमेश , संजय पांडे संजय कुमार मिश्रा के साथ जिले के सदस्य
दीपक कुमार तिवारी, अमित कुमार उर्फ़ बंटी ,अवध किशोर राज, विनोद ठाकुर ,मुकेश गोस्वामी ,पप्पू कुमार ,सतीश कुमार, प्रेम कुमार, एसके रवि ,ऋषि राज सिन्हा , मोनू गुप्ता , मोहम्मद इमरान अंसारी , कृष्णा मुरारी, संजीत कुमार समेत संगठन के सभी सदस्य उपस्थित हुए।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating