झामुमो कार्यकर्ताओं सहित मंझिआंव के आवाम ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर का किया गर्मजोशी से स्वागत।
मंझिआंव से संवाददाता अमित कुमार की रिपोर्ट
झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को पूर्व मंत्री ददई दुबे के बहू स्वर्गीय चित्रा दुबे के ब्राम्हभोज कार्यक्रम में चोका कांडी जाने के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर एसएन त्रिपाठी के निर्देशन में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया जहां उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद, मिथलेश ठाकुर जिंदाबाद नारों के उद्घोष के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया वही झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर एसएन त्रिपाठी ने प्रखंड क्षेत्र में पानी की किल्लत एवं भूमि जल स्तर नीचे जाने से संबंधित समस्याओं से निपटारा हेतु सभी पंचायतो में पांच- पांच चप्पा कल निर्गत हेतु आग्रह किया वहीं उपस्थित युवा समाजसेवी मरूतनंदन सोनी ने क्षेत्र में पानी की किल्लत जैसी अन्य मूलभूत समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा जहां मंत्री मिथलेश ठाकुर ने पानी से सम्बंधित समस्याओ को गम्भीरता से लेते हुए निदान करने का आश्वासन दिया। वहीं मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर एस एन त्रिपाठी,युवा समाजसेवी मारुतिनंदन सोनी, विजय कमलापुरी, सहित दर्जनों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating