मुखिया ने दो लाख उन्चास हज़ार की लागत से बनने वाले पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास।
केतार प्रखण्ड आदिवासी बहुल पंचायत परतीकुशवानी में मुखिया मुन्नी देवी ने मंगलवार को परती गाँव के लोहराताड़ी टोला स्थित वार्ड नम्बर 5 में 249000 हजार की लागत से पीसीसी सड़क का शिलान्यास विधिवत पूजा अर्चना व नारियल तोड़कर किया। उक्त पीसीसी सड़क अनिल ठाकुर के घर से जगदेव यादव के घर तक निर्माण करवाया जाएगा। पीसीसी सड़क का शिलान्यास होने से टोले के ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया एवं कहा कि अब हम सभी को कीचड़ युक्त सड़क पर चलने से मुक्ति मिलेगा। इस मौके पर मुखिया मुन्नि देवी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि पंचायत में सभी गांव व टोला में पक्की सड़क हो और सभी लोगों के हाथों में रोजगार हो इसके लिए लगातार हम दिन-रात प्रयासरत हैं इसके लिए समाज के प्रत्येक बुद्धिजीवी ग्रामीणों को आगे आना होगा और कदम से कदम मिलाकर साथ चलना होगा कभी पंचायत में सर्वांगीण विकास संभव है। इस मौके पर पंचायत सेवक अशोक राम,विकास सिंह,सतेंद्र ठाकुर,वार्ड सदस्य पप्पू चौधरी,संतोष यादव,सुदेश्वर सिंह,प्रमोद यादव,चिंता देवी,संतोष प्रजापति सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating