0 0
3 एवं 4 मई को धूम धाम से मनाया जाएगा श्री बंशीधर महोत्सव। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 43 Second

राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव के कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु आमजनों को नही होगी पास की अनिवार्यता।

आज समाहरणालय गढ़वा के सभागार में श्री बंशीधर महोत्सव 2023 के आयोजन के संदर्भ में विचार विमर्श हेतु जिला पर्यटन संवर्धन परिषद् (DTPC), गढ़वा की बैठक उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में उपायुक्त ने राज्य सरकार से प्राप्त निदेश के आलोक में 3 एवं 4 मई 2023 को धूम धाम से राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव मनाए जाने की जानकारी दी गई। महोत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने व्यापक रूप से बैनर एवं होर्डिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। साथ हीं कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था, अग्निशमन की व्यवस्था, आमंत्रण पत्र, पार्किंग की व्यवस्था, वाहन की व्यवस्था, मेडिकल कैम्प, भोजन आदि की व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारियों संग विचार विमर्श किया। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। वही कार्यक्रम में प्रवेश करने हेतु आमजनों के लिए पास की अनिवार्यता नही रखने का निर्णय लिया गया, बिना पास के आमजनों को फ्री एंट्री कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में कई अन्य विषयों पर भी आवश्यक निर्देश दिए गए एवं तैयारियों को लेकर गठित विभिन्न कमिटी से सभी संबंधित पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया साथ हीं ससमय आगे भी तैयारियों से जुड़ी समीक्षा बैठक करने की बात कही गई।

इस बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, राजेश कुमार राय, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, उत्तरी वन प्रमण्डल, दिलीप कुमार यादव, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, दक्षिणी वन प्रमण्डल, शशि कुमार, अपर समाहर्त्ता, पंकज कुमार सिंह, अनुमण्डल पदाधिकारी रंका, राम नारायण सिंह, अनुमण्डल पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर आलोक कुमार समेत कार्यपालक अभियन्ता, पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमण्डल, कार्यपालक अभियन्ता, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमण्डल, कार्यपालक अभियन्ता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, कार्यपालक अभियन्ता, भवन प्रमण्डल, कार्यपालक अभियन्ता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, जिला अभियंता, जिला परिषद् गढ़वा, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर, अंचल अधिकारी, नगर उटॉरी / प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, नगर उटॉरी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, JSLPS एवं अन्य सम्बंधित पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थें।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress