डीसी ने अवैध खनन करनेवालों पर कार्रवाई का दिया निर्देश!
अवैध खनन की रोकथाम को लेकर सोमवार को लातेहार डीसी भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई।
बैठक में डीसी ने अवैध खनन, परिवहन व भंडारण की रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की समीक्षा की गई । डीसी ने जिला अंतर्गत अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन रोकने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों , थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से औचक छापेमारी करने एवं इसमें संलग्न व्यक्तियों पर कारवाई करने का निर्देश दिया । बैठक में जिलांतर्गत कोयला व बालू के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण, जांच, रॉयल्टी संग्रहण, आदि की गहन समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। डीसी ने जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन, परिवहन और भंडारण में संलग्न व्यक्तियों पर दर्ज प्राथमिकी की संख्या के बारे में जानकारी लेते हुए कई आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए। डीसी एवं एसपी ने सभी परियोजनाओं के महाप्रबंधकों, प्रतिनिधियों,अंचल अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को उनके क्षेत्रों में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए किए जा रहे डोजरिंग सहित अन्य कार्यों से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
Previous post
मुखिया ने मध्य विद्यालय केतार में बच्चों को मध्यान भोजन करने के लिए थाली कराया उपलब्ध!
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating