0 0
वार्षिकोत्सव के अवसर पर 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का किया जाएगा आयोजन। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 28 Second


श्री बंशीधर नगर अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में परम पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं शक्ति स्वरूपा माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में जंगीपुर पेट्रोल पंप स्थित सेंट्रल बैंक के निकट मां गायत्री शक्तिपीठ में आगामी 27 अप्रैल को 5 वी वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर मंगलवार को मंदिर परिसर में परिवाजकों की बैठक आयोजित किया गया.बैठक में वार्षिकोत्सव के अवसर पर 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित करने का निर्णय लिया गया. ब्रह्मवादिनी टोली के सदस्यों के द्वारा उक्त यज्ञ आयोजित किया जायेगा. जानकारी देते हुए प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार चौबे ने बताया कि आगामी 26 अप्रैल को 12 घंटे का गायत्री महामंत्र का अखंड जाप प्रातः 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक होगा. 27 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से पांच कुंडीय महायज्ञ एवं पूजन तथा महा भंडारा दोपहर एक बजे से होगी.साथ ही 10बजे दिन से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एक्यूप्रेशर उपचार थेरेपी द्वारा विभिन्न रोगों का इलाज किया जाएगा. संध्या 6 बजे से दीप महायज्ञ एवं नवयुग निर्माण का संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि गायत्री महायज्ञ के दौरान निशुल्क संस्कार कराए जाएंगे ,जिसमें नामकरण संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार सहित सभी संस्कार कराए जाएंगे. इसके लिये एक दिन पूर्व गायत्री परिवार के परिजनों से मिलकर पंजीयन कराना अनिवार्य है.पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शहर व आसपास के क्षेत्रों के लोगों के द्वारा क्षेत्र में अमन चैन की शांति व विश्व कल्याण के लिए आहुतियां दी जायेंगी. बैठक में गायत्री परिवार के सदस्यों की टोली बनाकर यज्ञ में अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित करने के लिए संपर्क करने का निर्णय लिया गया.वही नये युवा मंडली को अधिक से अधिक जोड़ने की बात कही गई.बैठक में अनिल लाल अग्रवाल, जोखू प्रसाद, अखौरी ज्योतिम प्रसाद, सुजीत लाल अग्रवाल, युवा प्रतिनिधि शुभम जायसवाल, अमर जायसवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, सुरेश विश्वकर्मा, राजेश जायसवाल, ललसु राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress