रेल पुल में पानी भर जाने के कारण लोगों को होती है आवागमन में परेशानी!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना-बरसात के दिनों मे रेल पुल में पानी भर जाने के कारण पंचायत और प्रखंड मुख्यालय से कट जाने वाले मड़वनिया पंचायत के वियार टोला और मस्जिद टोला वासियों की समस्या के समाधान को लेकर मुखिया स्वीटि वर्मा ने मंगलवार को सहायक रेल अभियंता रेणुकूट डिवीजन राजेश कुमार को ज्ञापन सौप कर दोनों टोला के संपर्क मार्ग मे ह्यूम पाईप लगाने का आग्रह किया है।।स्वीटि वर्मा ने रेल अधिकारी को बताया कि दोनों टोला के निवासियों का संपर्क मार्ग रेल पुल और रेल भूमि से होकर बस्ती तक जाना पड़ता है।बरसात के दिनों में पुलिया मे पानी भर जाने से दोनों टोला के ग्रामीणों का जन-जीवन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलना पड़ा है।मुखिया स्वीटि वर्मा की ओर से सौंपे गए ज्ञापन पर गंभीरता से विचार करते हुए एडीईएन ने कहा कि जल्द ही स्थल का निरीक्षण करते हुए जनहित के कार्य को संपन्न कराया जायेगा।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating