विधिक सेवा प्राधिकार के तहत विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का किया गया आयोजन।
भंडरिया से संवाददाता सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट
भंडरिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में विधिक सेवा प्राधिकार के तहत विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पीएलभी कलामुद्दीन अंसारी एवं राकेश कुमार चौधरी द्वारा लोगों को कानून की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी नहीं रहने के कारण आम लोग छोटी-छोटी गलतियों में कानून के दायरे में फंस जाते हैं । उन्होंने कहा कि बाल विवाह, डायन प्रथा, दहेज प्रथा आदि छोटी-छोटी मामलों में उनकी ऊपर केस दर्ज कर दिया जाता है। कानून की जानकारी के अभाव में लोग केस में फंस कर परेशान हो जाते हैं। उन्होंने कानून की जानकारी रखने और उससे बचने की सलाह दिया है। पीएलभी कलामुद्दीन अंसारी ने कहा कि माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के निर्देश पर यह विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया है।
शिविर में राकेश कुमार चौधरी एवं कलामुदीन अंसारी के द्वारा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के बारे में बताया गया। विधवा पेंशन एवं वृद्धा पेंशन की जानकारी प्रदान की गई। इस शिविर में विकलांगों के बीच
ट्राईसाईकिल का वितरण किया गया। शिविर में जेएसएलपीएस के पदाधिकारी सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे । इस पर नाराजगी प्रकट की गई। शिविर में अनुपस्थित रहे विभाग के पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। इस मौके पर भंडरिया वीडियो विपिन कुमार भारती, अंचल पदाधिकारी मदन महली, मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रवि शंकर सहित काफी संख्या में पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे ।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating