1 2
जे.ई.ई मेन 2023 ( द्वितीय फेज ) में एम. के. डी.ए.वी के 9 छात्रों ने भरी उड़ान । - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 48 Second

एन. टी. ए. द्वारा आयोजित जे.ई.ई मेन 2023 द्वितीय फेज की परीक्षा में डी.ए.वी प्रबंध कर्तृ समिति नई दिल्ली के प्रधान , आर्यरत्न, पद्मश्री डॉक्टर पूनम सूरी एवं आर्यवीर डॉक्टर जे.पी. शूर डायरेक्टर पी.एस-1के आशीष की छत्रछाया में संचालित एम.के डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल के 9 छात्रों ने सफलता की नई उड़ान भरी। इन छात्रों में प्रिया राज (99.08), राज पांडे (94.77) , आस्था कुमारी (88. 95), अक्षत सिंह (82.57), रोहित कुमार (80.66),सिद्धार्थ सोनी ,(82.28), अनुप्रिया कुमारी ( 78.66),प्रत्यूष आनंद (81.70) एवं शिखा श्रीवास्तव (72.42) परसेंटाइल के नाम सम्मिलित हैं। इसके पूर्व प्रथम फेज की परीक्षा में इस विद्यालय के 6 छात्रों ने सफलता प्राप्त किया था ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जी.एन.खान ने सभी सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ये सभी बच्चे देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर अपने विद्यालय,माता-पिता एवं पलामू का नाम रोशन करेंगे । उन्होंने बताया कि ये बच्चे विद्यालय में ही पूर्ण मनोयोग से शिक्षा प्राप्त कर , किसी अन्य कोचिंग संस्थान से बिना किसी सहयोग के इस प्रतिष्ठित परीक्षा में स्थान प्राप्त किए हैं। पलामू के परिवेश में विद्यालय स्तर पर ही तैयारी कर इस परीक्षा में स्थान प्राप्त करना विद्यालय की कुशल शिक्षण व्यवस्था एवं योग्य शिक्षकों के निष्ठा पूर्ण योगदान को परिलक्षित करता है। प्राचार्य महोदय ने सभी सफल छात्रों एवं उनके माता-पिता को बधाई देते हुए छात्रों को आगामी सभी JEE Advance एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु शुभकामना दी और आशा व्यक्त की कि ये छात्र उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर उन्नत एवं विकसित राष्ट्र गढ़ने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress