बलीगढ़ पंचायत मुखिया ने 15वें वित्त से 85 हजार के लागत से बनने वाले चबूतरा का रखा आधारशिला!

केतार प्रखंड अंतर्गत बलीगढ़ पंचायत मुखिया ललिता कुमारी ने सोमवार को ग्राम खोन्हर के करीयई बाबा के धाम के समीप 15वें वित्त से 85 हजार के लागत से चबूतरा का आधारशिला रखा। सर्वप्रथम मुखिया ललिता कुमारी ने गांव के बैगा से करियई बाबा का पूजा अर्चना करवाया। उसके पश्चात वार्ड सदस्य एवं गांव के बुजुर्ग से नारियल फोड़ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।उसके बाद मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन प्रसाद गुप्ता ने गांव के सम्मानित गार्जियन को फूल माला पहना कर सम्मानित किया। वहीं मुखिया ललिता कुमारी ने कहा कि बलीगढ़ पंचायत की सम्मानित जनता ने मेरे पति मनोरंजन प्रसाद गुप्ता एवं मुझ पर विश्वास करके मुखिया बनाया है ,जो मैं लोगों के विश्वास पर खड़ा उतारने का काम करूंगी। वहीं मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि चुनावी दौर में ही लोगों के द्वारा करियई बाबा के पास चबूतरा का मांग किया था, जो आज हमने ग्राम खोन्हर के करियइ बाबा के पास चबूतरा निर्माण का आधारशिला रख कर लोगों का मांग को पूरा किया। मौके पर 20 सूत्री सदस्य छोटन कुमार सिंह, समाजसेवी रमेश राम, सुशील यादव, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता, रवि शंकर गुप्ता, सत्येंद्र शाह, सिकेन्दर शाह, बालेश्वर साह, लालू साह,आशीष गुप्ता, रोशन गुप्ता, योगेंद्र साव, नन्हइ साह सहित काफी ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating