0 0
अगर आप तम्बाकू/धुम्रपान की आदत से परेशान हैं या इस लत को छोड़ना चाहते हैं तो तम्बाकू नशामुक्ति केन्द्र में करें सम्पर्क। - Garhwa Drishti

Read Time:5 Minute, 4 Second

ज्वाला कमलापुरी ब्यूरो रिपोर्ट

जिंदगी चुने तम्बाकू नहीं” जिला स्वास्थ्य समिति के तहत राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक।

उपायुक्त गढ़वा, शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के तहत राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। बैठक में जिले में तम्बाकू नियंत्रण को लेकर कार्ययोजना बनाई गई एवं जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्यों/संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में आम जनमानस से अपील किया गया कि “जिन्दगी चुनें तम्बाकू नहीं। ” अगर आप तम्बाकू/धुम्रपान की आदत से परेशान हैं या इस लत को छोड़ना चाहते हैं तो सदर अस्पताल गढ़वा के तम्बाकू नशामुक्ति केन्द्र (TCC) में सम्पर्क करें। तम्बाकू मुक्ति सेवा केन्द्र 1800-11-2356 (टॉल फ्री) पर कॉल करें। (टॉल फ्री सेवा प्रातः 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक सोमवार को छोड़कर) या दुरभाष नंम्बर 011-22901701 पर मिस कॉल करें या http://www.nhp.gov.in/quit-tobacco/registration पर पंजीकरण कर तम्बाकू/धुम्रपान से मुक्ति की सुविधा का लाभ उठायें।

_*साथ ही बैठक में सिविल सर्जन, गढ़वा ने कहा कि तम्बाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके सेवन से विश्व में प्रति वर्ष 54 लाख से अधिक लोगों की मौतें होती हैं। विश्व में तम्बाकू सेवन के कारण मुँह से संबंधित कैंसर रोगियों की संख्या सर्वाधिक भारत में है, जिनमें 50 प्रतिशत कैंसर तम्बाकू सेवन से होता है। इसके सेवन से पुरूषों में नपुंसकता, महिलाओं में प्रजनन क्षमता की कमी आना, बांझपन जैसी समस्याएँ आदि पैदा होती है। तम्बाकू के सेवन से हृदय एवं रक्त संबंधी बीमारियाँ तेजी से होती है, जिससे अधिकतर मौतें दिल का दौरा पड़ने से होती है। सभी प्रकार के कैंसर में तम्बाकू सेवन से जुड़ी कैंसरों का हिस्सा 40 प्रतिशत है। झारखण्ड में 38.9 प्रतिशत वयस्क आबादी किसी न किसी रूप में तम्बाकू सेवन करते हैं, जो कि राष्ट्रीय औसत 28.6 प्रतिशत से काफी अधिक है।

तम्बाकू नियंत्रण को लेकर जिला एवं प्रखंड स्तर पर पुलिस विभाग को सक्रिय भूमिका निभाते हुए येलो लाइन कंपैन, पिक्टोरियल वार्निंग, सार्वजनिक क्षेत्र में धूम्रपान करने वालों पर कार्रवाई, विभिन्न प्रकार के एक्ट समेत अन्य के अनुपालन हेतु निदेशित किया गया। साथ ही सभी एमओआईसी को अपने क्षेत्र में माइकिंग के माध्यम से आमजनों को जागरूक करने को कहा गया, ताकि गढ़वा जिला को तम्बाकू मुक्त जिला बनाने की दिशा में कार्य किया जा सके। तंबाकू नियंत्रण के दिशा में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह इस बात को सुनिश्चित करें कि किसी भी विद्यालय, पाठशाला के 100 गज के दायरे में किसी भी प्रकार का तंबाकू संबंधित दुकान न हो। ऐसा पाया जाने पर संबंधित दुकान मालिकों पर आर्थिक जुर्माना लगाने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि विद्यालय परिसरों के आसपास तंबाकू जैसे खाद्य पदार्थों के क्रय विक्रय पर रोक लगाया जा सके एवं युवाओं को नशा मुक्ति हेतु प्रेरित किया जा सके। तंबाकू सेवन से छुटकारा दिलाने हेतु आईईसी मद के तहत व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कराने का भी निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त डीएसपी मुख्यालय संतोष कुमार, विभिन्न चिकित्सा पदाधिकारी, विभिन्न एमओआईसी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थें।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress