उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं।
ज्वाला कमलापुरी ब्यूरो रिपोर्ट (7667864984)
उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर के निर्देश पर आज निदेशक डीआरडीए, दिनेश प्रसाद सुरीन द्वारा समाहरणालय के सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। आज के जनता दरबार में राशनकार्ड, जमीन विवाद, पेंशन समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।*
*सर्वप्रथम डंडई प्रखंड के तसरार ग्राम निवासी शहनाज बीबी, पति-जाकिर हुसैन ने अपने पीएच राशन कार्ड में परिवार के अन्य सदस्यों का नाम जोड़ने हेतु आवेदन किया लेकिन किसी कारणवश अब तक परिवार का नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ पाया, इस संबंध में उन्होंने जनता दरबार में आवेदन दिया मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। रंका प्रखंड के बाघहारा पंचायत अंतर्गत ग्राम गौरगड़ा निवासी द्वारा मनरेगा योजना के तहत टीसीबी एवं कूप निर्माण कार्य में जेसीबी मशीन का इस्तेमाल करने से संबंधित शिकायत किया गया। मामले में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु उप विकास आयुक्त कार्यालय को निर्देशित किया गया। नगर उंटारी प्रखंड के ग्राम चीत विश्राम निवासी हरिदास गुप्ता पिता प्रसाद साह ने एनएच 75 फोरलेन में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया, मामले में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अपर समाहर्ता कार्यालय को निर्देशित किया गया। इस प्रकार बारी बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से कार्यपालक दण्डाधिकारी-सह-प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय साखा, विकास कुमार भी जनता दरबार में उपस्थित रहें।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating