अतिक्रमण को लेकर सीमांकन में अड़चन डालने वालों पर होगी कानूनी करवाई!

ज्वाला कमलापुरी
केतार बाजार स्थित झारखण्ड राज ग्रामीण बैंक के समीप लगे जलजमाव को लेकर शनिवार को बीडीओ मुकेश मछुआ,थाना प्रभारी संतोष कुमार एवं मुखिया प्रमोद कुमार के उपस्थित में वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर पानी की निकासी की गई। इस मौके पर बीडीओ मुकेश मछुआ ने कहा कि बाजार में पिछले दिनों से जलजमाव लगा हुआ था।जिससे राहगीरों एवं आवागमन में लोगो को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। इस जलजमाव से आसपास के लोगो को हैजा,मलेरिया जैसे महामारी बीमारी होने की आसंका थी।जिसको लेकर जमीन मालिक गणेश प्रसाद की सहमति पर वैकल्पिक व्यवथा बनाकर जलजमाव पानी को निकाला गया। बीडीओ मुकेश मछुआ ने कहा कि सोमवार को केतार मुख्य बाजार में हुए अतिक्रमण को लेकर सीमांकन एवं अतिक्रमणकारियों को नोटिस तामीला कराया जाएगा।थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि सीमांकन में अड़चन डालने वालों को कानूनी करवाई की जाएगी। केतार मुखिया प्रमोद कुमार ने कहा कि एक दशक से केतार बाजार में जलजमाव लगा रहता था लेकिन पूर्व की जनप्रतिनधियो ने पहल नही किया । लेकिन मैंने केतार बाजार की दुकानदार एवं आम जनताओं की सहयोग से ग्राम सभा के माध्यम से जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट एवं प्रधानमंत्री झेत्रीय कार्य योजना के अंतर्गत नाला का प्राकलन बनाकर प्रखण्ड कार्यालय से जल्द जिला में भेजने का कार्य कर रहा हूं ताकि केतार की जनता को जल जमाव से मुक्ति मिल सके।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating