0 0
प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त ने गढ़वा जिले में किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति की समीक्षा की। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 42 Second




पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज जायसवाल ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड किसानों को महाजन (कर्ज) से उबारेगा। अधिक -से-अधिक किसानों को केसीसी जारी कर, उन्हें लाभान्वित करें।‌ केसीसी जारी करने में शिथिलता नहीं बरतें। इसकी गंभीरता को समझें, व्यक्तिगत रूचि लें और टीम वर्क के साथ काम कर किसानों को केसीसी योजना से आच्छादित करना सुनिश्चित करें। आयुक्त आज गढ़वा जिले के सभागार में जिले के पदाधिकारियों एवं बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर केसीसी जारी करने की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।

आयुक्त ने केसीसी के लंबित 3883 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई शुरू कर अगले एक माह में 3 हजार केसीसी वितरण करने का सख्त निदेश दिया। साथ ही 15 अगस्त तक सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन कर केसीसी जारी करने का निदेश दिया। उन्होंने बैंक अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जिले के किसानों के उत्थान में बैंकों की भूमिका नहीं रहने से उन्हें जिले में कार्य करने की सार्थकता नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि अगले एक माह में गढ़वा का स्थान राज्य में 12 वें स्थान पर लाना सुनिश्चित करें। किसानों को केसीसी का लाभ देकर उनकी कठिनाइयों को दूर करें। किसानों को लाभ मिलेगा, तो वे दूसरे जिले या राज्यों में पलायन नहीं करेंगे। किसान रोजगार सृजन कर आर्थिक रूप से सबल होंगे।

आयुक्त ने नीलाम पत्र पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी लाते हुए 15 अगस्त तक समाप्त करने का निदेश दिया।

गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि किसानों से ज्यादा-से-ज्यादा आवेदन प्राप्त करें और नये लाभुकों को केसीसी कार्ड वितरण योजना से जोड़ने का कार्य करें। प्रखंड विकास पदाधिकारियों से समन्वय कर अधिकाधिक केसीसी जारी करें। बैठक में उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

बैठक में मुख्य रूप से आयुक्त के अलावा उपायुक्त शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अपर समाहर्ता, पंकज कुमार सिंह, गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम, डीडीएम नाबार्ड लक्ष्मण कुमार, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक इंदु भूषण लाल, जिला कृषि पदाधिकारी शिवशंकर प्रसाद, जिला सहकारिता पदाधिकारी अमिता कुमारी, गोपनीय प्रभारी विकास कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय समेत विभिन्न बैंकों के बैंक प्रबंधक, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress