0 0
मड़वनियां पंचायत भवन के सभागर में गुरूगोष्ठी का किया गया आयोजन! - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 18 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना-स्कूल रूआर 2023 बैक टू स्कूल कैंपन कार्यक्रम को लेकर पंचायत भवन मड़वनियां के सभागर में गुरूगोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया गया। बैठक में स्कूल रूआर, प्रयास कार्यक्रम, जाती प्रमाण पत्र, एफएलएन, एसए टु रिजल्ट, बच्चों का खाता, सामाजिक अंकेक्षण आदि विषयों पर चर्चा करते हुए समीक्षा की गई। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि विद्यालय में नामांकन के बाद बच्चों का शत प्रतिशत ठहराव सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय की पढ़ाई निजी विद्यालय से अच्छी है।निजी विद्यालय संचालक शिक्षा को व्यवसायीकरण कर चूकें है। उन्होंने शिक्षकों से पढ़ाई के साथ बच्चों को संस्कार देने की बात भी कही।बीडीओं ने कहा कि स्कूल रूआर कार्यक्रम के तहत अपने पोषक क्षेत्र के अनामांकित व विद्यालय छोड़ चूकें बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन विद्यालय में कराना है। साथ ही बच्चों का नामांकन कराने के साथ उनका शत प्रतिशत उपस्थिति व ठहराव सुनिश्चित करना शिक्षकों का दायित्व है, ताकि ड्राप आउट की समस्या उत्पन्न न हो। बीडीओ द्वारा जाति प्रमाण पत्र के लिए प्रज्ञा केंद्र से संपर्क कर सभी बच्चों का प्रमाण पत्र बनवाने एवं बैंक व पोस्ट आफिस में खाता से वंचित बच्चों का खाता खुलवाने की बात शिक्षकों से कहा गया। बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुनीता कुजूर ने स्कूल रूआर कार्यक्रम के 20 दिवसीय तिथिवार शिड्यूल की जानकारी शिक्षकों को दी। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय यह सुनिश्चित करेंगे की पांचवीं के बच्चों का वर्ग – 6 में एवं 8वीं व 10वीं के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन क्रमशः 9वीं व 11वीं हो जाये। बैठक में बीआरपी नरेंद्र तिवारी, राकेश कुशवाहा, एमडीएम कम्प्यूटर आपरेटर विरेंद्र पाल, प्रधानाध्यापक रामदयाल सिंह, मनोज कुमार देव, श्याम बिहारी द्विवेदी, नंदकिशोर चौबे, उमेश कर्ण, सुरेंद्र गुप्ता, राकेश पांडेय, गिरेंद्र सिंह, शारदा कुमारी, रवि कुमार, सुमन गुप्ता, आनंद देव यादव, रामसुंदर सिंह, जितेंद्र शर्मा एवं चंद्रीका मांझी सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress