आरएसएस, बजरंग दल, एवं राष्ट्रीय करणी सेना के द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनायी गयी ।
अनुमंडल ब्यूरो अमित कुमार की रिपोर्ट
मंझिआंव(गढ़वा):मंझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत शिव मंदिर के प्रांगण में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनायी गयी।वहीं उपस्थित करणी सेना, बजरंग दल, व आरएसएस के कार्यकर्ताओं के द्वारा वीर शिवजी को याद करते हुए उनके गुणों को धारण करने का संकल्प लिया गया।ततपश्चात उनकी पूजा पाठ, आरती सहित पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनायी गयी।।वहीं उपस्थित उज्जवल जायसवाल ने उपस्थित लोगों को जानकारी दी कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1627 को मराठा परिवार में शिवनेरी (महाराष्ट्र) में हुआ था।वे एक भारतीय शासक थे, जिन्होंने मराठा साम्राज्य खड़ा किया था। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे बहादुर, बुद्धिमानी, शौर्यवीर और दयालु शासक थे। इसीलिए उन्हें एक अग्रगण्य वीर एवं अमर स्वतंत्रता-सेनानी स्वीकार किया जाता है।वहीं मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय राजपूत करणी, सेना, बजरंग दल, आर एस एस के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे जिनमे हिमांशु सिंह, बच्चा सिंह, विवेक सोनी, पवन जयसवाल, उज्जवल जयसवाल, छोटू सिंह, कौशल सिंह, अविनाश सिंह, निखिल सिंह, शशिकांत सिंह, सोनू शर्मा, पंकज सिंह, विशाल सिंह, भिस्मा सिंह, संजू सिंह, मुकेश सिंह, नीरज सिंह, भैरव सिंह ,विष्णु सिंह, नागा बाबा योगेश मुनि खड़े, श्री महाराज मनु सिंह इत्यादि।
More Stories
रामनवमी पर संस्कृति और सौहार्द का संगम
मझिआँव से संजीव सिंह की रिपोर्ट मुखदेव हाई स्कूल चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण में 27 मार्च 2026, दिन शुक्रवार...
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating