दुर्गा मंदिर रमना में प्रतिमा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मना गया।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना प्रखंड मुख्यालय के बजार स्थित अष्टभुजी दुर्गा मंदिर में प्रतिमा स्थापना दिवस सोमवार को मनाई गई! सोमवार को मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के 16 वर्ष पुरा हो गया! मंदिर प्रबंधन कमिटी व स्थानीय श्रद्धालु प्रत्येक वर्ष प्रतिमा स्थापना दिवस मनाते है | मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के नेतृत्व मे कलश यात्रा निकाली गई |पंडित रामचंद्र मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार व विधान से सुखड़ा नदी का जल कलश में भर कर मंदिर में स्थापित कराया |मंदिर के गर्भगृह मे विशेष पूजा-अर्चना किया गया |पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धांलुओ के प्रसाद का वितरण किया गया |आयोजित कार्यक्रम में विश्वजित कुमार गुप्ता, रविशंकर गुप्ता, संतोष प्रसाद गुप्ता, राजू कुमार, मिठू गुप्ता, राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार गुप्ता, रविन्द्र प्रसाद, गुडू पांडेय, सत्येद्र प्रसाद, सुमित कुमार, विजय प्रसाद सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही |
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating