1 0
वज्रपात से एक व्यक्ति सहित दो पशु की मौत, जबकि एक महिला हुई घायल। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 19 Second



रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट


रंका थाना क्षेत्र के शिवनाला निवासी राजकुमार राम उम्र 65 वर्ष शिवनाला पंचायत रंका कला निवासी हल चलाने खेत में गए हुए थे तेज बारिश और ग़रजन के कारण एक झोपड़ी में छिपे हुए थे इसी बीच वज्रपात से मौत हो गई ।वहीं परिजन आनन फ़ानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका लाये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रंका थाना पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर अंत परीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दी है। वही मौक़े पर रंका अंचलाधिकारी रंका शम्भु राम ने परिजन को सरकारी मदद के लिए आश्वासन दिया है।परिजन का रो- रो कर बुरा हाल है । दूसरी घटना ग्राम सिगसिगा कला में वज्रपात से हरिचंद्र यादव का गाय और बछड़ा की मौत हो गई है जबकि होन्हे कला में मकई के खेत में काम कर रही महिला ममता देवी 25 वर्ष के आसपास वज्रपात से महिला घायल हो गई है। परिवार जनों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका लाया गया जहां पर चिकित्सकों के इलाज के फल स्वरुप उसकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है। मृतक राजकुमार राम के दास संस्कार कार्य के लिए रंका कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मधेशिया ने आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन दिया है, वहीं पर झामूमो के रंका युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक सोनी खरडिहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पपू यादव ने मृतक के परिवार को प्राकृतिक आपदा के तहत मिलने वाली ₹400000 की राशि मृतक के परिवार को दिलाने का आश्वासन दिया है।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress