Read Time:51 Second
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना –
प्रखंड के हरादाग खुर्द निवासी अखलेश बैठा के 10 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार यूरिया नदी में डूबने से मौत हो गई.घटना सुबह 10 बजे के बताई जा रही है.खबर के अनुसार आयुष कुमार अपने दोस्त के साथ यूरिया नदी के समीप खटखरिया शिव मंदिर में पहला सोमवारी के जल चढ़ाने के लेकर घर से निकाला था.इसी क्रम में यूरिया नदी में नहाने के क्रम में अचानक गहरे पानी में डूब गया.इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का चीत्कार से आस पास के क्षेत्र गमगीन हो गया।