भूमि विवाद मामले में दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज!
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
मंगलवार की शाम पूर्व विधायक के समर्थकों एवं ठाकुर परिवार समर्थकों के साथ भूमि विवाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पहला पक्ष से पूर्व विधायक सह बड़े राजा के सहयोगी धर्मेंद्र साव पिता रामजन्म साव ने गोरख भंडारी, बिकास भंडारी, दिनेश शर्मा, आकाश शर्मा, विकास शर्मा, ब्रजेश शर्मा सहित अन्य 3 लोगो के विरुद्ध आवेदन दिया है।
वही दूसरा पक्ष से दिनेश शर्मा ने बड़े राजा सह राज राजेन्द्र प्रताप देव, बिजय देव, मनोज राम उर्फ मंजू सहित 30 लोगो पर आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है.
थाना प्रभारी बुद्धराम सामद ने बताया कि थाना कांड संख्या 26/23, एवं 27/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जारही है.
विदित हो कि दिन मंगलवार को पूर्व विधायक के द्वारा खेत की जुताई के दौरान मारपीट को लेकर सैकड़ो ग्रामीण सड़क पर उतर गए थे. उग्र ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के साथ रमना- मझिआंव मुख्य सड़क, ब्लॉक मोड़ के पास घंटो जाम कर दिया था। जिसके बाद बंशीधर नगर एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी एवम पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव के मध्यस्था के बाद ग्रामीणों ने बिरोध प्रदर्शन समाप्त किया था।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating