प्रमुख चंद्रावती देवी ने अर्शी कंप्यूटर एवं डिजिटल सेवा केंद्र का किया उद्घाटन।

गढ़वा जिले के केतार प्रखंड खरौंधी रोड कोलमोड़ केतार स्थित अर्शी कंप्यूटर एवं मोबाइल सर्विस सेंटर का उद्घाटन केतार प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ एवं केतार प्रमुख चंद्रावती देवी के हाथों द्वारा फीता काट कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने बताया कि कोलमोड़ में एक भी प्रज्ञा केंद्र नही रहने से यहा के ग्रामीणों को बहुत कठिनाई का सामना करना पढ़ता है आज के दौरान केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को प्रज्ञा केंद्र द्वारा संचालित किया जा रहा हैं। वही अर्शी कंप्यूटर व प्रज्ञा केंद्र के संचालक दाता दानिश ने कहा कि इस प्रज्ञा केंद्र में पैन कार्ड, आय,जाति निवास,चरित्र प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र , मृत्यु प्रमाण पत्र ,पासपोर्ट, ड्राईविंग लाइसेंस, इंशुरेन्स, लेमिनेशन,रेलवे टिकट, एयर टिकट,ऑनलाइन जमीन रशीद, खतियान, मुटेशन,फसल राहत , पीएम किसान, एवं सभी तरह का फॉर्म तथा ऑनलाइन कार्य किया जाता है। साथ ही सभी बैंकों का पैसा निकासी एवं जमा भी किया जाता है। जिससे क्षेत्र के लोगो को कही भटकना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद, केतार पंचायत मुखिया प्रमोद कुमार,मुकुंदपुर पंचायत रोजगार सेवक धीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, मुखिया प्रतिनिधि मनोरंज कुमार गुप्ता, ब्रह्मदेव कुमार गुप्ता, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह,बिसुत्रीय सदस्य छोटन कुमार सिंह, समाजसेवी उदय कमलापुरीशमीम अंसारी,हकीमुदीन अंसारी,जमायत अंसारी एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating