0 0
Read Time:2 Minute, 43 Second

**पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट*
> ऐतिहासिक पंचमुखी मंदिर में भी कांवरियों ने किया पूजा-अर्चना
> स्थानीय पंचमुखी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बाबा धाम के लिये बाइक से कांवरियों का पहला जत्था हुआ रवाना
:- भगवा झंडा दिखाकर रवाना करते भाजपा नेता डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी
(पलामू) :-
विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय स्थित पंचमुखी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद 20 कावरियों का जत्था बाइक से बाबानगरी देवघर के लिये रवाना हुआ.स्थानीय विधायक पुत्र सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी ने बाबाधाम जा रहे श्रद्धालुओं को भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया.श्री चंद्रवंशी ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में बाबा भोले की पूजा-अर्चना से हर मनोकामना पूरी होती है.भगवान भोले से क्षेत्र के अमन-शांति व हरियाली-खुशहाली का दुआ मांगेंगे.मौके पर विधायक के प्रखंड प्रतिनिधि पंकज कुमार लाल,नगर प्रतिनिधि राजन पांडेय,युवा समाजसेवी विजय कुमार रवि,दामोदर यादव सहित कई लोग मौजूद थे.टीम में शामिल युवा समाजसेवी रजीनिश चंद्रवंशी उर्फ बबलू डिश ने बताया कि बाइक सवार कावरियों का दल बोधगया,सुल्तानगंज,देवघर,बासुकीनाथ होते हुये राजगीर के बाद इसबार भारत के पड़ोसी देश नेपाल के काठमांडू पशुपतिनाथ मंदिर तक कि यात्रा तय करेंगे.बाबाधाम जानेवालों में कौशल किशोर चंद्रवंशी,चंद्रदेव चौधरी कुकू,सत्यनारायण सोनी,जितेंद्र चौधरी,दया शम्भू चंद्रवंशी,विनय महाजन,मनोज चंद्रवंशी पिंटू,धर्मेंद्र गोस्वामी,जोगिंद्र यादव,नितेश कुमार गोलू,नीरज कुमार,राजन कुमार,विक्की सोनि सहित कई लोगो का नाम शामिल है.

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *