विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव से भूमि विवाद को लेकर ग्रामीणों की नोकझोंक के साथ झड़प हो गई। इसके बाद उग्र सैकड़ों ग्रामीण रमना- मझिआंव मुख्य सड़क ब्लॉक मोड़ के पास पूर्व विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक को वार्ता के लिए जाम स्थल पर बुलाने को लेकर डटे रहे। उग्र ग्रामीणों ने कहा कि जब तक पूर्व विधायक यहां आएंगे नहीं तब तक हमलोग यहां से नहीं हटेंगे। यह घटना मंगलवार लगभग 3 बजे शाम की है। जानकारी के अनुसार राज राजेंद्र प्रताप देव अपने सहयोगियों के साथ संध्या गांव के छोटी बगीचा स्थित चलीसवा में दो ट्रैक्टर से खेत जोतवा रहे थे। वही पहुंचे कुछ ग्रामीण को उनके सहयोगीयों के बीच नोकझोंक के साथ झड़प हो गई। इसी बीच ग्रामीणों को उग्र होता देख राज राजेंद्र प्रताप देव अपने सहयोगियों के साथ थाना आ गये। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि जिस जमीन की जुताई हो रही थी उस जमीन को लेकर राज राजेंद्र प्रताप देव से पहले से विवाद चला आ रहा है। उग्र ग्रामीणों ने राज राजेंद्र प्रताप देव के द्वारा हुई मारपीट के विरोध में सड़क पर उतर गए तथा नारेबाजी करते हुए ब्लॉक मोड़ के पास सड़क को घंटो जाम कर दिया। उग्र ग्रामीणों के घंटों प्रदर्शन के बाद बिशुनपुरा थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ आए और मामले को शांत कराने में लगे रहे। लेकिन ग्रामीणों ने वरीय पदाधिकारी को घटनास्थल पर आने की बात कहते हुए थाना का घेराव किया। इसके बाद एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी ने ग्रामीणों को समझाया और मामले को शांत कराया।
अंत में राज राजेंद्र प्रताप देव के छोटे भाई पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा ने इस मामले में मध्यस्थता की तथा ग्रामीणों के बीच समझौता हुई कि संबंधित लोग जमीन के कागजात लाये। जिसके पास जमीन का कागजात होगा जमीन उसकी मानी जाएगी तथा फिर इस पर कोई विवाद नहीं होगा।
Read Time:3 Minute, 8 Second