पीएम आवास कोऑर्डिनेटर को अज्ञात लोगों ने मारी गोली!
गढ़वा जिला से बड़ी खबर आ रही है जहां गढ़वा जिला के भवनाथपुर प्रखंड के पीएम आवास के कोऑर्डिनेटर को अज्ञात लोगों ने तुलसीदामर घाटी में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार की शाम 6:00 बजे की बताई जा रही है घटना के बाद राहगीरों के द्वारा पीएम आवास के कोऑर्डिनेटर सिराज अहमद को देखा गया। जहां राहगीरों ने तुरंत पीएम आवास कोऑर्डिनेटर सिराज अहमद को अनुमंडलीय अस्पताल बंशीधर नगर में लाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें भवनाथपुर प्रखंड के पीएम आवास कोऑर्डिनेटर सिराज अहमद पिता अब्दुल अजीज अंसारी भवनाथपुर प्रखंड में कार्यरत है। वे ऑफिस बंद हो जाने के बाद बाइक से अपने घर जा रहे थे इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने तुलसीदामर और घाटी में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी जैसे ही इसकी सूचना मिली तुरंत एसडीपीओ प्रमोद केसरी थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह व भवनाथपुर बीडीओ जयपाल महतो सहित अन्य लोग अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वही जयपाल महतो ने बताया कि मृतक द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है घटना कैसे हुई अभी नहीं बता सकते हैं। वही एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्दी अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating