आदिवासी युवक पर पेशाब करने को लेकर किया विरोध प्रदर्शन!
गढ़वा जिला के केतार प्रखंड में शुक्रवार को कर्पूरी गेट पर पहुंचकर आदिवासी महासभा के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आदिवासी महासभा के शिव कुमार सिंह खरवार ने कहा कि प्रवेश शुक्ला के द्वारा आदिवासी युवक के ऊपर पेसाब करके पूरे आदिवासी समाज को अपमानित करने का कार्य किया है। आदिवासी समाज के छोटन कुमार सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज को छोटा दिखाने का कार्य किया गया। और गंदी मानसिकता वाले लोगों को कभी बख्शा नहीं जाएगा अगर प्रवेश शुक्ला को फांसी नहीं हुआ तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे। वही सामाजिक कार्यकर्ता अजय वर्मा ने कहा कि संविधान ने सभी को बराबरी का अधिकार दिया है इसके बावजूद कुछ गंदी मानसिकता के लोगों के द्वारा कमजोर तबके के लोगों को दबाने का कोशिश किया जाता है। उन्होंने कहा कि हम सभी सामाजिक संगठन के लोग आदिवासी समाज के लोगों के साथ है यदि आरोपी व्यक्ति पर कठोर से कठोर कार्रवाई नहीं होती है तो बाध्य होकर हम सभी उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे इस मौके पर अजय वर्मा,राम बिचार साहू, प्रदीप कुमार गुप्ता,शिव कुमार सिंह,छोटन सिंह, परसु राम गुप्ता,छोटन सिंह,सुरेश प्रसाद, मनोरंजन गुप्ता,बिंदु राम,जसमुदिन अंसारी, रमेश राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating